September 27, 2026
Film

Border 2 में सनी और दिलजीत दोसांझ आएंगे नजर

2026 में 23 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म

गदर 2 फिल्म में भी सनी देओल के फैंस ने खूब बाूक्स ऑफिस कलेक्शन दिया और अब सनी की एक और एक्शन फिल्म बॉर्डर का दूसरा भाग यानी बॉर्डर 2 भी आ रही है. फिल्म की स्टारकास्ट में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी नजर आएंगे. फिल्म में कलाकारों का फर्स्ट लुक सामने आया है. जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. अब फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फैंस के लिए खुशखबरी है कि इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है.

बॉर्डर 2 की प्रोडक्शन टीम बहुत मजबूत है और इसलिए बजट कोई समस्या नहीं लगती. फिल्म को गुलशनकुमार की टी सीरीज और जेपी दत्ता की जेपी फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है. जिसमें भूषणकुमार, कृष्णकुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता शामिल हैं. जबकि फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं.

देशभक्ति और रोमांच की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म बॉर्डर 2 में अभूतपूर्व एक्शन, ड्रामा और इमोशन देखने को मिलेंगे. बॉर्डर 2 अब 23 जनवरी 2026 को भव्य रिलीज होगी. फैंस हाई ऑक्टेन एक्शन और इमोशनल कहानी के लिए तैयार हैं. मेकर्स का दावा है कि बॉर्डर 2 में आपको ऐसा एक्शन देखने को मिलेगा जैसा आपने पहले कभी नहीं देखा होगा.