July 22, 2026
और भी

NSUI के नेता पर पत्नी की हत्या का आरोप, दहेज की वजह से मारा गया- मृतका के परिवार ने कहा

कांग्रेस नेता और एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष भरत व्यास पर दहेज के लिए प्रताडित करने और हत्या के आरोप

झांसी में दहेज हत्या के मामले में एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष शंका के दायरे में हैं। कांग्रेस नेता भरत व्यास की पत्नी प्रिया मिश्रा को संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर पाया गया। प्रिया के परिवार ने दहेज उत्पीड़न और हत्या की आशंका जताते हुए भरत पर शंका जाहिर की है और इस मौत को आत्महत्या का मामला मानने से इंकार कर दिया है। भरत और प्रिया की शादी पिछले साल ही हुई थी और कुछ दिन बाद से ही भरत और उसके घरवाले और दहेज मांगने लगे थे जबकि प्रिया का परिवार काफी पैसा पहले ही दे चुका था। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भरत व्यास राहुल गांधी सहित कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के साथ उठता बैठता रहा है। भरत पर आरोप लगाते हुए उसके ससुराल वालों ने कहा है कि उनकी बेटी ने देर रात कॉल भी किया था लेकिन वे उठा नहीं सके और सुबह उन्हें यह खबर दी गई।