Tiger Shroff पर गोली मामले में लॉरेंस गैंग का सीधा हाथ
नेपाल से भजे गए और वापस नेपाल ही पहुंचने को कहा गया था
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सीधा कनेक्शन नेपाल में पता चला है, इस पूरे क्रम में मुंबई पुलिस को कई चौंकाने वाले खुलासे भी मिले हैं। टाइगर पर गोली चलाने के से पहले आरोपी नेपाल में रुके थे। क्राइम ब्रांच ने श्रॉफ पर फायरिंग मामले के आरोपियों से पूछताछ में यह भी पता लगाया कि आरोपियों को नेपाल में रुकने को कहा गया था और काम पूरा कर उन्हें वापस नेपाल ही आना है। आरोपियों को बताया गया कि नेपाल से उन्हें ऐसी जगह पहुंचा दिया जाएगा जहां भारतीय एजेंसियों की पहुंच नहीं होगी।
आरोपी रितिक, फूलसिंह और रेहान अंसारी कोटा में पकड़े गए थे। जुहू में 18 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ पर गोलियां चलाई गई थीं जिसमें लॉरेंस गैंग के शामिल होने की बात सामने आई थी। दो हमलावरों ने पांच राउंड गोलियां गाड़ी पर चलाईं जबकि तीसरा इनका इंतजार कर रहा था। एक हथियार जाम होने पर हमलावर मोटरसाइकिल से भाग गए थे।
