APEC बैठक के लिए ट्रंप चीन पहुंचे, पुतिन भी होंगे शामिल
चीन,रुस और अमेरिका की इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि तीनों बड़ी ताकत पहली बार इस तरह मिल रही हैं

चीन के शेन्जेन शहर में होने वाली ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग की महामुलाकात के लिए ट्रंप पहुंचे तो शी जिनपिंग ने खुद उनका स्वागत किया। ट्रंप के दौरे को लेकर चीन में विशेष तैयारियां हुई हैं।
एपीईसी समिट में भाग लेने रूसी राष्ट्रपति पुतिन भी होंगे। अमेरिका, चीन और रूस की बैठक की पुष्टि व्हाइट हाउस और चीनी विदेश मंत्रालय ने की है। गुरुवार को होने वाली इस मुलाकात पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। यह अपने आप में खास बैठक है क्योंकि इसमें सिर्फ ये तीन देश ही भाग ले रहे हैं। मेजबान चीन ने शेन्जेन में इसके लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। इस बातचीत में व्यापार संबंधों पर खास चर्चा होगी ताकि अमेरिकी टैरिफ, चीन के मैन्युफैक्चरिंग और रुस के तेल के बीच साम्य बनाया जा सके। इस साल चीन का निर्यात फिर उसके आयात से एक ट्रिलियन डॉलर अधिक रहने की स्थिति बनी हुई है और ट्रंप इसको भीा अमेरिका के पक्ष में सुधारना चाहते हैं।
