Modi मेरा फेान टेप करा रहे हैं- राहुल का आरोप
पहले भी इजराइली स्पाइवेयर के नाम पर ऐसा ही आरोप लगा चुके हैं नेता प्रतिपक्ष
राहुल गांधी ने एक बार फिर आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार उनके फोन टेप करा रही है। इससे पहले भी राहुल इजराइली स्पाइवेयर पेगासस के जरिए अपनी जासूसी की बात कह चुके हैं और इस बार उन्होंने इसके लिए सीधे प्रधनमंत्री मोदी को जिम्मेदार ठहराया है। कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किए वीडियो में अपना फोन दिखाते हुए राहुल कह रहे हैं कि फोन टेपिंग का सबूत यहां है। प्रधानमंत्री को पता है क्योंकि वही मेरा फोन टेप कराते हैं। जिस दिन सामने बहस हुई उस दिन सभी को पता चलेगा कि विदेशी ताकतों के नियंत्रण में कौन है, देशविरोधी कौन है। आरोपों पर भाजपा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि राहुल सुर्खियों में रहने के लिए ऐसा कहते रहते हैं। जुलाई 2021 में पेगासस स्पाइवेयर से जासूसी कराने की बात जब उठी थी तब भी राहुल ने अपने फोन को इसमें शामिल बताया था। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश की निगरानी में गठित तकनीकी समिति ने बताया कि 29 मोबाइल फोन में से पांच में कोई मेलवेयर था लेकिन यह तय नहीं हुआ कि वह पेगासस ही था। इस पर मामला अब भी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।
