November 10, 2026
वर्ल्ड

White House में फिर हमले की कोशिश, कार बाउंड्री से टकरा दी

ट्रंप अंदर ही मौजूद थे, करना पड़ा लॉकडाउन, कार सवार ने सुरक्षाकर्मी से भी मारपीट की
व्हाइट हाउस की बाउंड्री से लगे इलाके में एक कार साइनपोस्ट से टकरा दी और जिस सुरक्षाकर्मी ने उसे रोकने की कोशिश की उससे मारपीट भी कर डाली। अफरातफरी मचने पर ट्रंप के अंदर रहते हुए भी व्हाइट हाउस को लॉकडाउन करना पड़ा। अमेरिका के सबसे सुरक्षित ठिकाने की तरह पहचाने जाने वाले व्हाइट हाउस में पिछले कुछ समय में ऐसी धटनाएं लगातार हो रही हैं। अधिकतर मौकों पर ऐसी घटनाएं तब हुईं जब ट्रंप कहीं बाहर थे लेकिन इस बार तो ट्रंप व्हाइट हाउस में ही थे जब यह हमले की कोशिश हुई। व्हाइट हाउस के ठीक सामने की जगह को लाफायेट स्क्वायर के नाम से पहचाना जाता है। यहां एक कार सवार ने सीधे साइनपोस्ट से गाड़ी टकरा दी और जब अलर्ट जारी करते हुए नेशनल गार्ड, सीक्रेट एजेंट व अन्य सुरक्षाकर्मी पहुंचे तो सवार ने उनसे मारपीट भी की। यह जगह व्हाइट हाउस की सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। 2023 में एक व्यक्ति ने ट्रक को व्हाइट हाउस के सुरक्षा बैरियर से टकरा दिया था। इसके अलावा पहले भी व्हाइट हाउस में घटना को अंजाम देने की नीयत से कोशिशें की गई हैं जिनमें ड्रोन घुसपैठ, संदिग्ध पैकेट और अनधिकृत प्रवेश ही नहीं व्हाइट हाउस के करीब गोलीबारी तक की घटनाएं हुई हैं।