Amitabh Bachhan के बंगले पर हमले की धमकी
दिलजीत दोसांझ के अगले महीने होने वाले कंसर्ट में भी बम धमाका करने की धमकी
मुंबई में टाईगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले की अभी जांच ही चल रही है कि अब मेयर ऋतु तावड़े सहित कुछ अन्य लोगों को धमकी भरा ईमेल भेजकर कहा गया है कि अमिताभ बच्चन के बंगले को निशाना बनाया जाएगा। इसी के साथ गायक दिलजीत दोसांझ के 27 नवंबर को होने वाले कंसर्ट में भी बम धमाके किए जाने की धमकियां दी गई हैं। 23 अक्टूबर सुबह 11:31 पर भेजे गए इस धमकी भरे ईमेल में मुंबई मेयर कार्यालय में भी बम धमाके की धमकी है। इसके अलावा एक स्कूल में ग्रेनेड से हमला किए जाने और रेस कोर्स में भी बम फोड़ने की बात कही गई है। ईमेल में खालिस्तान समर्थन की बात है। बीएमसी में मिले इस धमकी भरे ईमेल की जांच जारी है।
