October 23, 2026
देश दुनिया

Raihan Vadra की फोटोग्राफी और राजनीतिक लांचिंग

बीकानेर हाउस में पिछले दिनों के राजनीतिक प्रदर्शनों के फोटोग्राफ लगाना चाहते थे रेहान

उदीयमान नेता और प्रियंका वाड्रा के बेटे रेहान ने बताया कि बीकानेर हाउस में होने वाली उनकी फोटोग्राफी एग्जीबिशन से सत्तर फोटो हटवा दिए गए हैं। जाहिर है प्रियंका वाड्रा सहित कांग्रेस इस बात से नाराज है बिना यह देखे कि बीकानेर हाउस के नियम में साफ लिखा है कि यहां लगने वाले कृतियां राजनीतिक नहीं होंगी। रेहान के जो कथित आर्टिस्टिक फोटो हैं वो सामान्य से भी गए गुजरे हैं और खास तौर पर पिछले दिनों हुए प्रदर्शनों के कुछ चित्र सामने रखते हैं। इन्हें ज्यादातर ब्लैक एंड व्हाइट रखा गया है ताकि कुछ तो कलात्मक कहा जा सके वरना ये किसी भी फोटो जर्नलिस्ट के पिछले छह महीने में लिए गए फोटो की सबसे रद्दी कॉपी ही हो सकते हैं लेकिन यदि आप नेहरु-गांधी (या अब वाड्रा भी) जैसे उपनाम वाले परिवार से आते हैं तो लोग आपके वॉशरुम को भी पूरे चाव से दुनिया को दिखाकर खुद को पत्रकार कहलाते हैं फिर ये तो कांग्रेस के भावी मुखिया की फोटोग्राफी की प्रदर्यानी का मामला है। हालांकि रेहान को किसी ने प्रदर्शन स्थलों पर भी नहीं देखा जहां या तो उनके मामू खान चा का चिकन रोल खा रहे थे या प्रियंका को एनर्जी ड्रिंक ऑफर कर रहे थे और उनके समर्थक पुलिस से भिड़ रहे थे। अब रेहान ने फोटो लिए या नहीं इस पर तो सवाल नहीं उठाया जा सकता क्योंकि यदि किसी से फोटो खरीदे जाएंगे तो उसे परिश्रमिक भी दिया गया होगा और यदि ये फोटो वाकई रेहान ने लिए हैं तो सुझाव यही है कि उन्हें फोटोग्राफी की थोड़ी ट्रेनिंग ले लेनी चाहिए भले वो नेशनल हेराल्उ के फोटोग्राफर से लें या कांग्रेस के मीडिया विंग वाले किसी अच्छे बंदे से। दरअसल पहले प्रियंका ने रेहान की सॉफ्ट सी लांचिंग करते हुए उनकी मुंहदिखाई कांग्रेस कार्यकताओं के सामने कराई थी लेकिन रस्साकशी लंबे समय से इस बात पर थी कि प्रियंका, रॉबर्ट या रेहान को आगे बढ़ने दिया जाए राहुल का एकछत्र राज (?) चलने दिया जाए। याद कीजिए प्रियंका को उत्तरप्रदेश का एक हिस्सा देकर उन्हें राजनीति का नेशनल फिगर बनने से कैसे रोका गया था। अब जब असफलताओं की अति ही हो गई तो यह तय किया गया कि सांसद बनने की प्रियंका की राह खोलने के साथ रेहान को भी आने दिया जाए ताकि बार बार दबाव बनाने वाले रॉबर्ट बाबू को भी संतुष्टि रहे कि मुझे नहीं तो बेटे को तो आगे बढ़ाया ही जा रहा है वरना रॉबर्ट बाबू कितनी बार इच्छा जता ही चुके हैं राजनीति में आने के लिए। एक सॉफ्ट लांचिंग के बाद रेहान बाबू सगाई को लेकर चर्चा में आए थे लेकिन यदि राजनीति के अखाड़े में उन्हें उतारना ही है तो कोई विवाद खड़ा कर उन्हें बढ़िया तरीके से ही लांच किया जाना परिवार को बेहतर लगा। यहां एक और फैक्टर काम कर रहा है और वह है वही जेनजी वाला। राहुल भले कितनी स्कूबा डाइव मार लें या आसमान से छलांग लगा दें लेकिन सभी को पता है कि उनकी उम्र में कई लोग तो दादाजी कहलाने लग जाते हैं, ऐसे में जेन जी वाले हंगामे को कैसे कैश कराया जाए इसकी युक्ति रेहान में नजर आई है और यही वजह है कि कथित तौर पर रेहान के प्रदर्शनों के दौरान लिए गए फोटो की प्रदर्शनी के लिए इतनी जल्दबाजी की गई और इसमें भी कोई बड़ी बात नहीं होगी यदि पता चले कि यह कंट्रोवर्सी भी लांचिंग के लिए बाकायदा रणनीत के तहत खड़ी की गई हो।