Belongings के साथ सोनिया आईं इंस्टाग्राम पर
आत्मकथा को बेचने के लिए पहली बार आईं इस सोशल मीडिया पर, राहुल-प्रियंका और कांग्रेस को किया फॉलो
सोनिया गांधी ने अब इंस्टाग्राम पर आ गई हैं और यहां सबसे पहले उन्होंने अपनी आने वाली पुस्तक का प्रमोशन किया। सोनिया 79 साल की हो चुकी हैं और इसीलिए वो अपनी आत्मकथा का प्रकाशन जल्द चाहती थीं लेकिन पेंग्विन के साथ विवाद के बाद उनकी किताब के लिए नए प्रकाशक बतौर हॉर्पर कॉलिंस को लिया गया। ‘बिलाँगिंग- ए जर्नी ऑफ लव’ के नाम से आ रही इस पुस्तक को लेकर इसलिए भी काफी रुचि है क्योंकि इसमें सोनिया के इटली, ब्रिटेन और फिर भारत आने की पूरी दास्तां के साथ भारत की राजनीति को लेकर भी अध्याय होने की संभावना है। पुस्तक 10 नवंबर 2026 से पाठकों को मिल सकेगी। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद इटली में बचपन, 21 वर्ष की आयु में भारत आने और राजीव गांधी के साथ को लेकर सोनिया ने क्या कुछ लिखा है इस पर सभी की नजरें हैं वहीं इंदिरा की हत्या तथा राजीव का असमय जाना और उसके बाद सक्रिय राजनीति में सोनिया के आने वाले पाठ भी रोचक होने की संभावना है। अमेरिका में इस किताब का प्रकाशन पेंग्विन रैंडम हाउस के अल्फ्रेड ए. नोप और ब्रिटेन में विलियम कॉलिंस को मिला है। सोनिया गांधी का यह संस्मरण इस परिवार की राजनीतिक विरासत और भारत के कई घटनाक्रमों को उनके दृष्टिकोण से देखने का क्रम है।
