September 25, 2026
देश दुनिया

Pune की नंबर प्लेट पर अब एक डिजिट और एक अल्फाबेट और जुड़ेगा

एमएच 12 सीरिज के खत्म होने पर लोगों ने कहा पहचान को कायम रखें तो गडकरी ने कहा 1 ए और जोड़ देते हैं

पुणे शहर की गाड़ियों को अब तक एमएच 12 नंबर से पहचाना जाता था लेकिन अब यह पहचान बदलने की नौबत आ गई है क्योंकि इतनी गाड़ियां हो गई हैं कि MH 12- ZZ सीरिज खत्म होते ही इस नंबर के साथ पंजीयन बंद कर MH 61 कोड के साथ पंजीयन शुरु कर दिए गए थे। शहरवासियों ने इस पर विरोध जताया कि एमएच 12 पुणे की पहचान से जुड़ा है इसलिए इसे बंद नहीं किया जाना चाहिए इसलिए अब यह तय किया जा रहा है कि पुणे की गाड़ियों में एमएच 12 के साथ 1-ए और जोड़ दिया जाएगा। हालांकि अभी इसमें समय लगेगा और तब तक गाड़ियां अस्थाई तौर पर एमएच 61 के साथ ही पंजीकृत की जाएंगी जिन्हें बाद में एमएच 12, 1ए वाली सीरिज में बदलाया जा सकेगा। दरअसल इतनी ज्यादा गाड़ियां सड़कों पर उतर आई हैं कि धड़ाधड़ सीरिज खत्म हो रही हैं और zz के साथ तो इस प्रारूप की संख्यात्मक सीमा ही पूरी हो गई। इसे लेकर शहर वासी नितिन गडकरी के पास पहुंचे कि भले एमएच 12 सीरिज में पंजीयन की संभावना न बची हो लेकिन यह पुणे की पहचान का मामला है तो कुछ किया जाना चाहिए इसके बाद तय हुआ कि 1 ए यदि और जोड़ दें तो फिर लाखों गाड़ियों के लिए संभावना बन सकती है।