E-KYC नहीं कराई तो कल से गैस मिलना मुश्किल
सब्सिडी को लेकर भी आ सकती हैं दिक्कतें और देने पड़ सकते हैं ज्यादा दाम
हर एलपीजी गैस सिलेंडर उपभोक्ता को 31 अगस्त तक ई-केवाईसी करवानी जरुरी की गई थी, ऐसे में अब तक जिनकी केवायसी नहीं हुई है उनके लिए बड़ी चुनौती यह है कि एक सितंबर से उन्हें गैस सिलेंडर मिलने में परेशानी हो सकती है। दरअसल इसके लिए 31 अगस्त तक की डैडलाइन रखी गई थी हालांकि एक संभावना यह भी है कि इसे आगे बढ़ा दिया जाए लेकिन यदि यह नहीं बढ़ाई जाती है तो न सिर्फ आपको गैस मिलने में बल्कि इसकी सब्सिडी पर भी इसका असर पड़ सकता है। एक सितंबर को ही एलपीजी के नए दामों की घोषणा भी संभावित है।
