RG Kar Medical College मामले में नए सिरे से होगी जांच
शुभेंदु अधिकारी ने कहा इसकी हर सच्चाई सामने लाई जाएगी
आरजी कर मेडिकल कॉलेज में अगस्त 2024 की रात ट्रेनी लेडी डॉक्टर के रेप और हत्या को लेकर पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने अपना वादा निभाते हुए नए सिरे से जांच की घोषणा की है। पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ अब भाजपा विधायक हैं लेकिन इससे पहले ही शुभेंदु उनसे वादा कर चुके थे कि मामले की फिर से जांच करवाई जाएगी और दोषियों को सजा दिलाई जाएगी। इसी वादे को निभाते हुए उन्होंने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर शुभेंदु अधिकारी ने कहा था कि महिलाओं पर अपराधों को लेकर हमारी सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति है। इससे पहले तीन आईपीएस अधिकारियों को इस मामले में निलंबित किया गया लेकिन अब शुभेंदु का कहना है कि इस मामले की हर बात सामने लाई जाएगी।
