Mamata Banerjee के कालीघाट वाले घर पर सीआईडी की टीम
ममता बनर्जी के घर विधायकों के फर्जी साइन करने के मामले में जांच के लिए पहुंची है सीआईडी
तृणमूल कांग्रेस जब तिनका तिनका कर बिखर रही है तब ममता बनर्जी को वह सब देखना, सहना और करना पड़ रहा है जो कम से कम पिछले पंद्रह सालों में तो उन्होंने सोचा भी नहीं था। अस्सी विधायकों को बुलाने पर आठ पहुंच रहे हैं, सांसदों में से दो तिहाई अलग खेमा बना चुके हैं और प्रिय भतीजे अभिषेक की पिटाई देखने के बाद अब उनके घर पर सीआईडी की टीम भी पहुंच गई है। दरअसल पिछले दिनों स्पीकर के पास जिन विधायकों के दस्तखत वाली सूची पहुंचाई गई थी उसे लेकर कुछ विधायकों ने दावा कर दिया था कि उसमें उनके हस्ताक्षर नहीं हैं बल्कि वे फर्जी तरीके से किए गए हैं। इसी की जांच अब सीआईडी कर रही है और इसी सिलसिले में ममता के घर भी टीम ने जांच की। टीम 30बी हरीश जटर्जी स्ट्रीट पर भी जांच कर रही है जहां तृणमूल कांग्रेस का आधिकारिक दफ्तर है। माना जा रहा है कि त़ृणमूल के दफ्तर में ही कुछ विधायकों के झूठे साइन कर उनसे राज्यपाल को गुमराह करने की कोशिश की गई थी। यदि इस मामले में ममता या अभिषेक की भी भागीदारी पाई जाती है तो ममता के लिए यह बड़ी मुश्किल हो सकती है।
