June 9, 2026
Film

Horror Zoner की कमाल की फिल्म, बनी 9 करोड़ में कमाने जा रही 2000 करोड़

यूट्यूबर करी बेकर ने खुद कहानी लिखी, खुद ने फिल्म बनाई और उन्हीं ने एडिट भी की

26 साल के यूट्यूबर करी बेकर ने एक कहानी लिखी फिर उस पर फिल्म बनाकर उसे पूरी दुनिया के सामने पेश करने में सिर्फ 9 करोड़ रुपए खर्च किए और लोगों को यह हॉरर फिल्म इतनी पसंद आई कि अब यह आनुपातिक रुप से कमाई का नया रिकॉर्ड बना रही है। करी बेकर की फिल्म ‘ऑब्सेशन’ को फायदा तो तभी अच्छा हो गया था जब टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मिडनाइट मैडनेस प्रीमियर में देखमते ही फोकस फीचर्स ने इसे 143 करोड़ में खरीद लिया था लेकिन रिलीज के बाद तो इसकी ऐसी टिकट्स बिकीं कि अब यह दो हजार करोड़ की कमाई की तरफ बढ़ रही है। शूटिंग के दौरान कई सीन इतने इंटेंस थे कि खुद एक्टर्स डर जाते थे। फेक ब्लड, प्रॉप्स और मेकअप आर्टिस्ट्स की मेहनत ने फिल्म को हाई-बजट लुक दिया बिना खर्च बढ़ाए। यह फिल्म न सिर्फ कमाई के रिकॉर्ड बना रही है बल्कि यह भी साबित कर रही है कि शानदार फिल्म बड़े बजट की मोहताज नहीं होतीं। फिल्म की कहानी एक साधारण क्लर्क की है, जो ऐसे जादू से अपनी प्रेमिका को पाना चाहता है जिसमें इच्छा तो पूरी हो जाती है, लेकिन कुछ न कुछ खतरनाक भी जरुर होता है. सुपरनेचुरल हॉरर, साइकोलॉजिकल थ्रिलर और प्यार के बीच यह फिल्म दर्शकों को लगातार भय में बनाए रखती है। आमतौर पर हॉरर फिल्में शुरु में अच्छा कलेक्शन दे देती हैं लेकिन फिर तेजी से यह घट जाता है जबकि ऑब्सेशन के साथ उलटा हो रहा है। रॉटन टोमेटो पर 95-96 प्रतिशत का स्कोर इसे साल की सबसे डरावनी फिल्म के दर्जे तक ले जा रहा है।