June 3, 2026
देश दुनिया

Rahul के खिलाफ दो लाइन लिखकर उलझ गए कांग्रेसी इतिहासकार गुहा

सोशल मीडिया पर वे ही लोग गुहा की फजीहत कर रहे जो अब तक उन्हें बेहतरीन इतिहासकार बताते थे

कथित इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने शायद पहली बार राहुल और गांधी परिवार को लेकर कोई थोड़ी नकारात्मक टिप्पणी की और इसके बदले में उन्हें जमकर लानत झेलनी पड़ रही है। गुहा खुद को इतिहासकार बताते हैं लेकिन मूल रूप से वो कांग्रेस के गुणगान करने के लिए ही जाने जाते रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने एक लेख लिखा और शायद ‘द टेलीग्राफ’ ने यह मानकर कि गुहा का लेख है तो कांग्रेस के पक्ष में ही होगा, उसे छाप भी दिया लेकिन लेख में गुहा ने कह दिया कि मोदी की सत्ता को मजबूत करने में गांधी परिवार का भी हाथ है। गुहा ने अपनी लीक छोड़कर यह भी लिख दिया कि 2024 के चुनाव से पहले कुछ समय के लिए लगा कि पार्टी लोगों से जुड़ेगी लेकिन चुनाव होते ही पार्टी फिर ‘पारिवारिक फर्म’ हो गई। ऐसे ही कुछ असुविधाजनक तथ्य लिख देने के चलते अब सोशल मीडिया पर लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि इतिहासकार के नाम पर चाटुकारिता करने वाले गुहा को अचानक क्या हो गया है और वो गांधी परिवार के खिलाफ दो लाइन ही सही, लिखने की हिम्मत कैसे जुटा पाए वहीं कांग्रेस समर्थकों ने गुहा को अब सोशल मीडिया पर जमकर जवाब देना भी शुरु कर दिया है और जाहिर है अब उनका इतिहासकार वाला तमगा भी खतरे में है क्योंकि यह भी उन्हें कांग्रेस से ही मिला था।