FWICE आखिर कानूनी नोटिस के आगे झुका, कहा रणवीर का बॉयकॉट नहीं
रणवीर सिंह से असहयोग वाला आदेश वापस लिया एफडब्ल्यूआईसीई ने, रणवीर ने भेजा था कानूनी नोटिस
फिल्म डॉन-3 से जुड़े विवाद में अभिनेता रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच तनातनी को लेकर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने रणवीर से असहयोग वाला आदेश वापस ले लिया है। बॉलीवुड की आईएमपीएए, प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया व सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (सीआईएनटीएए) ने इस फैसेल पर फिर से विचार करने को कहा था और इसके बाद एफडब्ल्यूआईसीए ने निर्णय लिया कि भले अदालत में केस चलता रहे लेकिन रणवीर का बॉयकॉट नहीं किया जाएगा। फेडरेशन ने कहा कि रणवीर सिंह ने भी संस्था को कानूनी नोटिस भेजा है जिसका जवाब दिया जाएगा। फेडरेशन ने फरहान की उस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए रणवीर सिंह का बॉयकॉट करने की बात की थी जिसमें कहा गया कि ऐन वक्त पर रणवीर के फिल्म से मना करने पर उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा है। इसके बाद फेडरेशन ने रणवीर के खिलाफ सभी सदस्यों से असहयोग करने को कहा था।
