Falta से तृणमूल उम्मीदवार और ममता के करीबी जहांगीर चुनाव से हटे
इस सीट पर चुनावों के दौरान गड़बड़ियों के चलते दोबारा मतदान कराया जाना है
तृणमूल कांग्रेस की पश्चिम बंगाल में जिस बुरी तरह हार हुई है उसका असर अब लंबे समय तक देखा जाएगा। यहां तक कि जिस फाल्टा सीट को लेकर अभिषेक बनर्जी सीधे अमित शाह को चुनौती दे कर ह रहे थे कि जिसे भी बुलाना हो बुला लो और हमें फाल्टा से हरा कर बता दो उसी सीट पर बड़ा खेला हो गया है। दरअसल फाल्टा में गड़बड़ियों के चलते चुनाव दोबारा कराना पड़ रहे हैं और इस दोबारा चुनाव के लिए आज नाम वापस लेने की आखिरी तारीख थी। यह समय निकलते ही यहां से टीएमसी प्रत्याशी जहांगीर खान ने घोषणा कर दी है कि वो चुनाव के मैदान से बाहर जा रहे हैं। यह टीएमसी और ममता के लिए बहुत बड़ा झटका है क्योंकि जहांगीर उनके बेहद करीबी में से एक रहा है और उसके बाहुबल पर ममता को इतना भरोसा था कि वो आसपास की सीट्स पर भी असर डालने के लिए अब तक इस्तेमाल किया जाता रहा है। जहांगीर का हट जाना इस बात का संकेत माना जा रहा है कि तृणमूल का भरोसा अब इस बात से टूट चुका हे कि उसका प्रत्याशी फाल्टा से जीत भी सकता है। अभिषेक बनर्जी का वह बयान काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो इस सीट को लेकर अमित शाह और पूरी भाजपा को चुनौती दे रहे थे लेकिन अब इसी सीट से तृणमूल की कोई चुनौती नजर नहीं आ रही है।
