May 14, 2026
Film

Celina Jaitley बेटे की मौत सहित कड़वी सच्चाइयों से लड़ती अभिनेत्री

पति पीटर हॉग की क्रूरता और दुर्व्यवहार को लेकर तलाक का केस लड़ रही हैं सेलिना

कुछ ही समय पहले बॉलीवुड में अपने अभिनय से राज करने वाली अभिनेत्री सेलिना जेटली की हाल ही में आई एक सोशल मीडिया पोस्ट आंखें नम कर देने के लिए काफी है। इसमें सेलिना अपने बेटे शमशेर की कब्र को बुहारते नजर आ रही हैं। दरअसल ऑस्ट्रियाई पति पीटर हॉग से तलाक का आवेदन पिछले साल से ही कोर्ट के विचाराधीन है और इसे लेकर अब तक सेलिना इसलिए भी परेशान हैं क्योंकि हॉग कोर्ट के आदेश के बाद भी बच्चों से सेलिना को मिलने नहीं दे रहे हैं जबकि शमशेर की मौत से टूटी सेलिना को अपने बच्चों से मिलने की सख्त जरुरत भी है। सेलिना ने पोस्ट में यह भी बताया है कि ज्वाइंट कस्टडी अरेंजमेंट के बाद भी उन्हें अपने बच्चों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। ऑस्ट्रियाई जज के सामने हॉग ने कह दिया था कि वे बच्चों को घर ले आएंगे लेकिन उन्हें अनजान जगह पर छुपा दिया गया। ऐसे में मैं केवल अपने दिवंगत बेटे शमशेर से ही मिल सकी। सेलिना ने यह भी बताया है कि उन पर हॉग लगातार ईसाई होने का दबाव बनाते हैं। नवंबर 2025 में सेलिना जेटली ने घरेलू हिंसा और दुर्व्यवहार की जानकारी के साथ मुंबई के अंधेरी कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी लेकिन हॉग के विदेशी होने के चलते बात ऑस्ट्रियाई अदालत में है। सेलिना और पीटर ने 2010 में शादी की और दो बार जुड़वां बेटों के चलते उनके चार बच्चे थे जिनमें से एक का दिल की समस्या के चलते चलते निधन हो गया। इतना ही नहीं सेलिना के भाई विदेश की जेल में हैं और जब सेलिना ने उनके बारे में जानकारी लेनी चाही तो उनके भाई ने भी उनसे कोई संबंध न होने की बात कह दी।