May 14, 2026
वर्ल्ड

Macron को पिछले साल पड़ा था थप्पड़, राज अब जाकर खुला

अपनी पत्नी से 25 साल छोटे मैक्रों ने एक ईरान से भागी अभिनेत्री को प्यार भरी बातें लिखीं तो नाराज हो गई थीं ब्रिगिट

फ्रांस के राष्ट्रपति एमेनुअल मैक्रों को पिछले साल पड़े पत्नी के थप्पड़ का राज अब जाकर खुला है। एक नई आई किताब में इस बात का खुलासा किया गया है कि मैक्रों को एक ईरानी अभिनेत्री भा गई थी और उन दोनों के बीच जो चैट हुई थी वह सब मैक्रों की पत्नी ब्रिगेट ने पढ़ ली थी, यही वजह है कि 2025 में वियतनाम में विमान से उतरते हुए ब्रिगिट ने मैक्रों को तब थप्पड़ रसीद कर दिया था जब बीसियों कैमरे उन्हें फोकस करने के लिए तैयार थे। फ्लोरियन टार्डिफ की नई किताब ‘अन कपल (प्रेस्क) पारफे’ में कहा गया है कि ब्रिगिट ने ईरान से भगाई गई अभिनेत्री गोल्शिफतेह फराहानी और मैक्रों के बीच के संदेश पढ़ लिए थे। दरअसल ब्रिगिट और मैक्रों के बीच पच्चीस साल की उम्र का अंतर है और मैक्रों ने अपनी टीचर से विवाह किया है। 73 वर्षीय ब्रिगिट को डर था कि अभी पचास के भी नहीं हुए मैक्रों को यदि कोई नई महिला मिल गई तो उनका बंधन टूट सकता है। इस बीच अभिनेत्री फराहानी ने अपने संबंध को प्लेटोनिक यानी सिर्फ भावनात्मक बताया है। वैसे मैक्रों ब्रिगिट के लिए हमेशा साथ खड़े होते हैं और पिछले दिनों जब इस बात ने जोर पकड़ा कि ब्रिगिट महिला न होकर ट्रांस या पूर्व में पुरुष रही हैं तो मैक्रों ने ऐसे मामलों को कोर्ट रुम तक जाकर लड़ा था।