May 9, 2026
देश दुनिया

IPL 2026 का फाइनल बेंगलुरु से अहमदाबाद कैसे शिफ्ट हुआ

जितनी नियम से मुफ्त टिकट मिलनी थी केएससीए उससे दस हजार पास ज्यादा मांग रहा था

आईपीएल 2026 फाइनल के अहमदाबाद शिफ्ट होने की असली वजह सामने आ रही है कि कनार्टक राज्य क्रिकेट संघ केएससीए ने इस हजार से ज्यादा मुफ्त टिकट मांगे थे। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम की क्षमता पैंतीस हजार दर्शकों की है। इन 35 हजार में से केएससीए दस हजार से ज्यादा टिकट बिलकुल मुफ्त चाहता था, जब इसे लेकर विवाद ज्यादा बढ़ा तो यह तय हुआ कि फाइल का वेन्यू ही अहमदाबाद कर दिया जाए। यहां तक कि बेंगलुरु में प्लेऑफ का एक भी मैच तक नहीं रखा गया है। बीसीसीआई की तरफ से खबरें आ रही हैं कि केएससीए को काफी मुफ्त टिकट्स पहले ही दी जा चुकी थीं इसके बावजूद वह 10,057 पास की मांग पर अड़ा हुआ था। मौजूदा चैंपियन होने के चलते रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को फाइनल की मेजबानी मिलनी थी लेकिन जब पास पर बात अटक गई तो तय हुआ कि खिताबी मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में कराया जाए। नियम से देखें तो केएससीए को स्टेडियम क्षमता के 15 प्रतिशत तक पास अधकितम मिल सकते थे जबकि केएससीए इससे अलग 10,057 पास और मांग रहा था।