April 13, 2026
देश दुनिया

Tamilnadu Mahila Congress की पूर्व अध्यक्ष के अलका लांबा पर गंभीर आरोप

हजीना सैयद ने पद छोड़ने के साथ ही अलका लांबा पर आरोप लगाते हुए केसी वेणुगोपाल को उनका बॉयफ्रेंड बताया है

तमिलनाडु महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रही एम हजीना सैयद की एक टिप्पणी ने कांग्रेस को मुश्किल में डाल दिया है। कुछ ही दिन पहले सैयद ने राज्य महिला कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था अब उन्होंने कहा है कि मुझे जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं, कांग्रेस में मुस्लिम महिलाओं के लिए बोलने वाला कोई नहीं है। सैयदा ने अलका लांबा के एक पत्र के जवाब में उन्हें केसी वेणुगोपाल की गर्लफ्रेंड बता दिया था और इसी के बाद से अलका और उनके बीच का विवाद बढ़ गया था। अब सैयदा ने कहा है कि मुझसे पैसे मांगे जा रहे हैं, मुझे धमकियां मिल रही हैं और मेरे बारे में बुरा भला कहा जा र हा है जबकि मैं अलका लांबा के कथित तौर पर मुझे हटाए जाने से पहले ही प्रेस कांफ्रेंस कर पद छोडने की बात कह चुकी थी। अब सैयदा ने अलका को कोर्ट में देख लेने की बात कही है। अलका ने 10 अप्रैल को सैयद को पार्टी विरोधी काम करने के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया था जबकि सैयद का कहना है कि वह इससे पहले ही प्रेस इस्तीफा देकर इसके बारे में बाकायदा प्रेस कांफ्रेंस में बता भी चुकी थीं। सैयद ने सोशल मीडिया पर लांबा पर गंभीर आरोप लगाते हुए सदस्यता के नाम पर पैसे वसूलने और उन पैसों को अपने ऐशो आराम के लिए खर्च करने का आरोप भी लगाया हैं। महिला कांग्रेस में पदाधिकारियों के उत्पीड़न की बात भी उन्होंने सार्वजनिक तौर पर कही लेकिन अलका इस बात पर नाराज हैं कि सैयद ने उन्हें सीधे सीधे के सी वेणुगोपाल को अलका का बॉयफ्रेंड करार दे दिया। सैयद ने महिला कांग्रेस के फंड का ऑडिट न होने और अलका द्वारा यह पैसा निजी तौर पर खर्च करने की बात भी कही है। अब सैयद कह रही हैं कि वो लांबा और उनके साथियों पर अवैध लेन देन के साथ मेंबरशिप के पैसे में हुई गड़बड़ को लेकर सबूतों के साथ एफआईआर कराने के बारे में सोच रही हैं। सैयद ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर भी भ्रष्ट सिस्टम को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष के सेल्वापेरुंथगई भी अलका और खउ़गे के साथ सैयद के निशाने पर आ गए हैं। वहीं अलका लांबा इस पूरे प्रकरण में दिन ब दिन ज्यादा तीखे तेवर अपनाती जा रही हैं।