June 10, 2026
देश दुनिया

Incredible Asha Bhosle का शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार पंचतत्व में विलीन

चालीस के दशक से लगातार गायन के क्षेत्र में एक विशिष्ट स्थान बनाए रखने वाली आशा ताई सुमधुर गीतों की बड़ी सौगात छोड़ गई हैं

आशा भोसले के निधन से पूरा देश स्तब्ध है और कल जैसे ही उनके न रहने का समाचार पहुंचा तभी से दुनिया भर से उनके लिए श्रद्धांजलि आ रही हैं। राजकीय सम्मान देते हुए आशा ताई का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए दोपहर तीन बजे तक रखा गया, उसके बाद चार बजे उनके अंतिम संस्कार के लिए शिवाजी पार्क ले जाया गया यही वह जगह है जहां उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर का भी अंतिम संस्कार किया गया था। आशा ताई के अंतिम दर्शन के लिए कल से आज तक बॉलीवुड हस्तियों सहित नामचीन लोगों का आना-जाना लगा रहा। सीने में संक्रमण और हृदय की समस्या के चलते उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। आज आशा ताई अमर रहे के नारों के बीच उन्हें मुखाग्नि दी गई और इस तरह आज भारतीय संगीत की एक हस्ती पंचतत्व में विलीन हो गई।