Guarav Gogoi का भी सरमा को लेकर दावा झूठा निकला
गौरव गोगोई के दावे पर विवाद: दुबई के एक घर की तस्वीरों को लेकर घिरे, पहले से लगे आरोपों पर भी बढ़ी चर्चा
असम के मुख्यमंत्री पर झूठे आरोप लगाने के मामले में पवन खेड़ा पर तो गिरफ्तारी की तलवार लटक ही रही है, उनके साथ अब असम के कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद गौरव गोगोई भी नई मुश्किल में दिख रहे हैं। गोगोई और उनकी पत्नी पर पहलजे ही पाकिस्तान कनेक्शन को लेकर कई सवाल हैं और इस बीच यह भी बात सामने आ गई है कि प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने असम के मुख्यमंत्री के दुबई वाले घर की तस्वीरें कह कर जो फोटो दिखाए थे वह तो नाइट फ्रैंक नाम की रियल एस्टेट कंपनी की वेबसाइट से उठाई गई थीं और इस घर का हिमंता बिस्वा सरमा से कोई लेना देना नहीं है। गोगोई लंबे समय से असम मुख्यमंत्री पर अलग अलग आरोप लगा चुके हैं जिन्हें सत्तारूढ़ पक्ष बेबुनियाद और निराधार बताता रहा है और अब गोगोई के इस फर्जीवाड़े ने उनके अब तक के सभी आरोपों को और कमजोर साबित कर दिया है। गौरव और पवन खेड़ा ने ही असम में वोटिंग से पहले आरोप लगाते हुए हिमंता और उनकी पत्नी को लेकर कई सवाल खड़े किए थे। पवन खेड़ा को लेकर तो हिंमता कह चुके हैं कि वे खेड़ा का पेड़ा बना देंगे और इसी सिलसिले में खेड़ा के दिल्ली वाले घर से लेकर हैदराबाद में उनके छुपने की जगह तक असम पुलिस पहुंच भी गई लेकिन गौरव गोगोई पर अभी सरमा की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई है, माना जा रहा है कि इस मुद्दे को लेकर अब गौरव गोगोई भी असम पुलिस की कार्रवाई हो सकती है।
