April 10, 2026
देश दुनिया

Trinmool का चुनाव आयोग पर आरोप- हमें बैठक से भगाया

डेरेक ओ ब्रायन ने कहा सीईसी का व्यवहार बुरा, सीईसी ने कहा सांसद से शालीनता रखने को कहा गया

कोर्ट का अनादर करने और चुनाव आयोग पर लगातार आरोप लगाने वाली तृणमूल कांग्रेस ने आज फिर एक दांव खेलते हुए चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। पार्टी के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने आरोप लगाया है कि मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने जब तृणमूल का दल पहुंचा तो सीईसी ने बैठक खत्म कर चले जाने को बुरे अंदाज में कहा और तृणमूल के दल को गेट लॉस्ट तक कहा। वैसे कभी क्विज मास्टर रहे डेरेक ने हिसाब गड़बड़ बताया है क्योंकि उनके अनुसार दस बजकर दो मिनट पर मीटिंग शुरू हुई और दस बजकर सात मिनट पर उन्हें भगा दिया गया लेकिन डेरेक इसे सात मिनट बता रहे हैं। ब्रायन का आरोप यह है कि उन्हें सिर्फ सात मिनट में बैठक खत्म करने को कहा गया। ब्रायन का कहना है कि जब हमारा दल बैठक के लिए पहुंचा तो सुबह 10:02 बजे बात शुरू हुई और हमने सवाल रखा कि जिस तरह से आप अधिकारियों के तबादले कर रहे हैं ऐसे में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कैसे हो सकेंगे। बैठक सात मिनट भी नहीं चली थी कि आयोग की ओर से कहा गया कि यहां से दफा हो जाएं। ब्रायन का कहना है कि चुनाव आयोग को बैठक की रिकॉर्डिंग जारी करना चाहिए। जबकि सूत्रों का कहना है कि ब्रायन और उनके साथ गए सदस्यों ने सीईसी से जाते ही बकवास बातें शुरु कर दी थीं और एक सदस्य ने उन्हें कहा कि आपको बधाई हो कि आप ऐसे अकेले सीईसी हैं जिन्हें हटाने के लोकसभा और राज्यसभा में नोटिस हुए हैं। चुनाव आयोग की ओर से बार बार ब्रायन से शालीन व्यवहार का अनुरोध किया गया लेकिन डेरेक और उनके साथी हद से आगे बढ़ते ही गए तो सीईसी ने उन्हें बाहर निकल जाने को कहा।