September 1, 2026
देश दुनिया

Navjot Sidhu की नई पार्टी से नहीं जुड़ेंगे नवजोत सिद्धू

पत्नी ने बनाई अलग पार्टी लेकिन सिद्धू कांग्रेस में रहेंगे
क्रिकेटर से लेकर टीवी की हस्ती और कांग्रेसी नेता जैसे कई तरह से पहचाने जाने वाले नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने नई पार्टी बना ली है। कौर पहले कांग्रेस की विधायक रह चुकी हैं लेकिन जब उन्होंने सीएम पद के लिए पांच सौ करोड़ मांगे जाने की बात सार्वजनिक रुप से कही तो कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया था। अब उन्होंने ‘भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी’ बनाने की घोषणा की है जबकि नवजोत सिंह सिद्धू अभी औपचारिक रूप से कांग्रेस में ही बने हुए हैं। निलंबन के बाद निष्कासित की गईं नवजोत कौर भाजपा से भी जुड़ने की कोशिश में थीं जबकि नवजोत सिद्धू बार बार राहुल गांधी से समय मांग रहे हैं। ऐसे में कौर ने अलग पार्टी बनाने का फैसला कर यह बात सोशल मीडिया पर सार्वजनिक की।