April 7, 2026
देश दुनिया

Rahul Gandhi की नागरिकता मामले की अगली सुनवाई 15 अप्रैल को

आज की सनुवाई के बाद कोर्ट ने तय किया कि अब मामले को कोर्ट रुम में ही सुना जाएगा

राहुल गांधी की नागरिकता के मामले में आज हुई सुनवाई में अगली तारीख 15 अप्रैल तय हुई है। चूंकि आज सुनवाई चेंबर में होनी थी क्योंकि सुरक्षा का हवाला दिया गया था इसलिए याचिकाकर्ता के तर्क भी वैसे ही हुए लेकिन कोर्ट ने तय किया है कि अगली सुनवाई खुले तौर पर होगी। केंद्र की तरफ से गृह मंत्रालय वो दस्तावेज कोर्ट को दे चुका है जो मांगे गए थे जबकि उत्तरप्रदेश सरकार ने इस मामले में अपना जवाब पेश करने के लिए समय की मांग की। अब तक की जो सुनवाई और कार्रवाई है उसके हिसाब से संकेत तो यही मिल रहे हैं कि राहुल गांधी के लिए आने वाले दिन मुश्किल भरे हो सकते हैं। यहां तक कि आज भी यह माना गया कि इस मामले में कुछ संगीन बातें सामने आई हैं। याचिकाकर्ता ने अगली तारीख के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है क्योंकि उन्हें इससे पहले भी सुरक्षा को लेकर खतरा महसूस हो चुका है। इस मामले के याचिकाकर्ता विघ्नेश शिशिर का मानना है कि राहुल गांधी की नागरिकता के मामले में जो तथ्य उन्होंने पेश किए हैं वो पर्याप्त मजबूत हैं।