Tharoor बताएं कि वो कांग्रेस में क्यों हैं-संदीप दीक्षित
संदीप दीक्षित खुद तो कांग्रेस के खिलाफ बोलते रहे हैं लेकिन अब थरुर को दे रहे नसीहत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया भाषण की तारीफ करने वाले कांग्रेस नेता शशि थरूर को कांग्रेस को वे नेता भी नसीहत दे रहे हैं जो खुद पार्टी लाइन से बाहर जाकर बोलने के लिए पहचाने जाते हैं, थरुर को संदीप दीक्षित ने कहा है कि जिस पार्टी में वे हैं उसकी नीतियों को मानना चाहिए लेकिन थरुर को न देश के बारे में ज्यादा पता है और न ही पार्टी के अनुशासन के बारे में। दीक्षित खुद कई मौकों पर पार्टी लाइन से हटकर बयान दे चुके हैं लेकिन अब वे थरूर को पाखंडी बता रहे हैं और कह रहे हैं कि अगर उन्हें बीजेपी ही कांग्रेस से बेहतर लगती है, तो वे खुलकर बोलें। उन्होंने थरुर से यह भी पूछा है कि आखिर आप कांग्रेस में कर क्या रहे हैं? क्या सिर्फ इसलिए कि आप सांसद हैं? यह वही संदीप दीक्षित हैं जिन्होंने पहले सेना प्रमुख को ‘गुंडा’ कहकर विवाद खड़ा किया था और कई बार कांग्रेस नेतृत्व की आलोचना भी की है। लेकिन इस बार वे पार्टी की नीति के पक्ष में खड़े दिखे और थरूर से जवाब मांग रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भी थरूर की टिप्पणी पर नाराजगी जताई। पिछले दिनों थरूर ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि मोदी का भाषण आर्थिक दृष्टिकोण और सांस्कृतिक प्रेरणा का मिश्रण था, जो देश को तरक्की के लिए प्रेरक है।
