Nepal में कार्की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, हिंसा
नेपाल सरकार के खिलाफ ओली की पार्टी का प्रदर्शन
नेपाल की अंतरिम सरकार के विरोध में पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की पार्टी नेकपा माले ने बड़ा प्रदर्शन किया जिसमें कुछ जगहों पर हिंसा की भी खबरें हैं.
पूर्व पीएम ओली की पार्टी ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए मोटरसाइकिल यात्राएं, जुलूस और आमसभाएं कीं. ओली 22 नवंबर को काठमांडू में और बड़ी रैली की घोषणा कर चुके हैं. प्रदर्शन के दौरान कई स्थानों पर हिंसा भड़कने की खबरें भी मिली हैं. बिराटनगर, पोखरा और जनकपुर में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें हुईं जिसके बाद आंशिक कर्फ्यू लगाना पड़ा. नेपाल की अंतरिम सरकार पहले ही सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 11 राजदूतों की वापसी पर रोक झेल चुकी है. ओली समर्थकों का आरोप है कि सरकार जनादेश के बिना काम कर रही है और राजनीतिक प्रतिशोध पर उतारु है.
