August 12, 2026
Film

OTT से पीछे रह गई है बॉलीवुड की कमाई

नए टाइटल्स भी जमकर जुड़ रहे

ऑनलाइन स्ट्रीमिंग वाली ओटीटी इंडस्ट्री ने फिल्म इंडस्ट्री को कमाई के मामले में अच्छे अंतर से पीछे छोड़ दिया है और अब प्रोडक्शन हाउसेस को बॉक्स ऑफिस यानी फिल्मों की टिकट के बिकने से जितनी आमदनी होती थी उससे लगभग ड़ेढ़ गुना ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म कमा रही है.

मीडिया पार्टनर्स एशिया और प्राइम वीडियो इंडिया की एक संयुक्त रिपोर्ट बताती है कि 2017 से अब तक ऑनलाइन वीडियो इंडस्ट्री में इन्वेस्टमेंट कई गुना बढ़ चुका है और यह तब है जबकि इसमें खेलों को शामिल नहीं किया गया है. ओटीटी के बढ़ने का फायदा टेलीकॉम कंपनियों को भी मिल रहा है क्योंकि इन कंपनियों की जितनी डाटा खपत है उसका सत्तर प्रतिशत इन प्लेटफार्म्स पर खर्च होता है.रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि पिछले सात सालों में 1500 से ज्यादा टाइटल्स प्रोड्यूस किए गए हैं.