February 11, 2026
वर्ल्ड

Pakistani Cricketer की किताब जिसमें मैच फिक्सिंग का है जिक्र

राशिद लतीफ ने कहा मैं अपनी आत्मकथा में फिक्सिंग के सारे पक्ष रखूंगा

पाकिस्तानी खिलाड़ी और पूर्व क्रिकेट कप्तान राशिद लतीफ यूं तो लगभग भुलाए ही जा चुके थे लेकिन उनकी एक धमकी ने फिर उन्हें सुर्खियों में ला दिया है. लतीफ का कहना है कि 1990 के दशक में दुनिया भर के क्रिकेट को हिला देने वाले मैच फिक्सिंग मामलों को लेकर वे अपनी आने वाली किताब में सब कुछ लिखने वाले हैं. लातिफ ने अपनी आत्मकथा लिखी है जो जल्द ही पुस्तक रुप में सामने आने वाली है और इसे लेकर उनके इस बयान से पाकिस्तानी क्रिकेट के बड़े नाम भी सहमे हुए हैं. चूंकि लतीफ ने इस किताब में इस गड़बड़ से जुड़ी सारी बातें खोल देने का वादा किया है इसलिए उनके समय के खिलाड़ियों की चिंता भी स्वाभाविक है और तो और इस किताब में पाकिस्तान के कोच रहते हुई बॉब वूल्मर की मौत का भी जिक्र हो सकता है. लतीफ ने कहा कि उनकी आत्मकथा से पाकिस्तानी टीम के ड्रेसिंग रूम भ्रष्टाचार उजागर होंगे.
जियो टीवी से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि मैं सब कुछ उजागर करूंगा और किताब सभी की आंखें खोल देगी. लतीफ ने साल 2004 में संन्यास ले लिया था और अब इक्कीस साल बाद वो अपनी किताब ला रह हैं. बेहतरीन विकेटकीपर रहे लतीफ ने 1994 में मैच फिक्सिंग को लेकर कुछ खुलासे किए थे.