February 11, 2026
और भी

Samman लघु उद्योग भारती ने किया साथियों का सम्मान

लघु उद्योग भारती, पोलो ग्राउंड इकाई के द्वारा स्थापना दिवस पर साथी दिव्यांग एवं सेवाभावी कर्मचारियों का सम्मान

पोलो ग्राउंड स्थित लघु उद्योग केंद्र इकाई ने अपने सेवाभावी और दिव्यांग साथियों का सम्मान कार्यक्रम रखा. इसमें प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा व मालवा संभाग अध्यक्ष राजेंद्र दुबे उपस्थित रहे. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर मुकेश मोड़ विभाग संघ संचालक थे. इकाई के अध्यक्ष पंकज काले के अनुसार तीसवें स्थापना दिवस पर इंदौर की सातों इकाई के सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे. राजेश मिश्रा ने बताया कि 30 सालों में हमारा यह परिवार पचास हजार सदस्यों तक पहुंच चुका है लेकिन देश में तकरीबन दो करोड़ एमएसएमई कारखाने पंजीकृत है और हमें इनके सभी कर्मियों को लघु उद्योग भारती से जोड़ना है. राजेंद्र दुबे ने कार्य योजनाओं और राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक की जानकारी दी।. मुख्य अतिथि ने संगठन की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन कानून में बदलाव या उद्योग हित के कानून लागू करवाने में महत्वपूर्ण योगदान करता रहा है. कार्यक्रम सचिव विकास गुप्ता ने कहा कि सेवाभावी कर्मचारियों व दिव्यांग साथियों का सम्मान जो दरअसल हमारे संगठन की शक्ति है. कार्यक्रम में शिवनारायण शर्मा, विनीत जैन, निर्मल वर्मा, चिंचालकर जी, अमित चावला सहित लगभग 60 गणमान्य उद्योगपतियों ने उपस्थिति दर्ज कराई.