February 11, 2026
Film

Pushpa 2 का पोस्टर और AAP का चुनावी प्रचार

अल्लू अर्जुन की जगह केजरीवाल को दिखाया, झुकेगा नहीं वाले पोज में

पांच सौ करोड़ की कमाई दो दिन में ही कर डालने वाली फिल्म पुष्पा 2 का असर अब दिल्ली के आने वाले चुनाव पर भी दिखने लगा है. आम आदमी पार्टी ने एक पोस्टर जारी किया है जिसमें अल्लू अर्जुन की जगह केजरीवाल खड़े हैं और उनके हाथ में उनका चुनाव चिन्ह झाड़ू है. हालांकि पूरा पोस्टर पुष्पा 2 का ही है और इसमें डायलॉग भी अल्लू का ही है, बस, केजरीवाल उसमें शामिल हो गए हैं और पंचलाइन की तर्ज भी वही है, ‘मैं झुकेगा नहीं साला’ वाली. दिल्ली में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ रही है और आम आदमी पार्टी का सीधा मुकाबला भाजपा से है इसलिए इन दोनों के बीच पोस्टर वार शुरू हो चुका है.

भाजपा ने पोस्टरों में दिल्ली सरकार के घोटालों का जिक्र मुख्य तौर पर करना शुरु किया है वहीं अब केजरीवाल को उनकी पार्टी पुष्पा 2 के अवतार में दिखाने की कोशिश में है.