May 20, 2026
Business Trends

RBI ने बताया कि कम होते जा रहे हैं एटीएम

ऑफ साइट एटीएम तो दो साल में दस हजार कम हो गए
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बताया है कि दिन ब दिन देश में एटीएम की संख्या घटती जा रही है. हालांकि आज भी देश में 2लाख पंद्रह हजार एटीएम काम कर रहे हैं लेकिन इनकी संख्या बैंक घटाते ही जा रहे हैं.

पिछले साल सितंबर में जहां 2,19,000 एटीएम काम कर रहे थे वहीं इस साल सितंबर आते आते इनकी संख्या में चार हजार की कमी आ गई और ये 2,15,000 ही रह गई. आरबीआई ने यह भी बताया है कि ऑफ साइट एटीएम लगातार कम हो रहे हैं और इनकी संख्या पिछले दो सालों में दस हजार तक कम हो गई है. इस बारे में आरबीआई का मानना है कि ऑनलाइन पेमेंट के बढ़ते जाने और कुछ नीतियों के चलते बैंक बजाए नए एटीएम लगाने के मौजूदा एटीएम भी कम करने पर फोकस करने लगे हैं.