April 15, 2026
लाइफस्टाइल

Great Player Of All Time मैक्स वूसनम

ब्रिटेन के अब तक के सबसे वर्सेटाइल खिलाड़ी रहे हैं मैक्स

यदि आपसे कहा जाए कि एक महानतम ऐसे खिलाड़ी का नाम लें जो क्रिकेट खेलते हुए लॉर्ड्स पर शतक जड़ चुका हो और टेनिस में एक नहीं दो पदक जीत चुका हो, जिसे फुटबॉलर की दुनिया में भी सम्मान मिला हो और स्नूकर जिसका पसंदीदा गेम रहा हो तो आपका चौंकना स्वाभाविक है. यदि एक नाम ऐसा हो जो फुटबॉल से लेकर टेनिस, क्रिकेट और स्नूकर तक में नाम कमा चुका हो तो वह ब्रिटेन के खिलाड़ी हैं मैक्मैसवेल ‘मैक्स’ वूसनम, वूसनम ने लॉर्ड्स पर शतक भी जड़ा है और मैनचेस्टर सिटी जैााी प्रतिष्ठित टीम का नेतृत्व भी किया है.

यही नहीं टेनिस में भी उनके नाम ओलंपिक में गोल्ड और सिल्वर, दोनों मेडल जीतने का रिकॉर्ड है. 1920 के ओलंपिक में टेनिस मेंस डबल्स में गोल्ड और मिक्स डबल्स में सिल्वर जीतने वाले वूसनम1892 में जन्मे थे और स्नूकर को वे अपना पसंदीदा खेल बताते थे लेकिन जब खेलने की बारी आती तो वे उस समय के लगभग सभी प्रसिद्ध खेलों में अच्छी खासी ऊंचाई तक खेलते. लॉर्ड्स में उनका शतक प्रथम श्रेणी क्रिकेट का न होकर स्कूली क्रिकेट का था लेकिन उसके बाद भी वे क्रिकेट में नलामी खिलाड़ी रहे.