September 27, 2026
लाइफस्टाइल

Buckingham Palace के अनदेखे हिस्से खुलेंगे पर्यटकों के लिए

महारानी विक्टोरिया के वे हिस्से जो अब तक सिर्फ ब्रिटेन के राज परिवार के ही लिए हुआ करते थे अब पर्यटकों के लिए भी खोले जाएंगे. क्राउन चार्ल्स की ओर से तय किया गया है कि बकिंघम पैलेस का वह पूर्वी हिस्सा जो 1847 के बाद महाराानी विक्टोरिया ने इसलिए बढ़वाया था कि बढ़ते राजपरिवाार की जरुरतें पूरी हो सकें, भी अब लोगों के लिए खुलेगा. यह वह हिस्सा है जो मूल महल में बाद में जोड़ा गया लेकिन राजपरिवार यहीं खड़े बालकनी में खड़े होकर लोगों का अभिवादन करता रहा है. बकिंघम पैलेस को ब्रिटेन की शान कहा जाता है. फिलहाल 15 जुलाई से 31 अगस्त के बीच यहां पहुंचने की एडवांस बुकिंग कराने वालों को 35 पाउंड की राशि देनी होगी और इस दौरान पर्यटक राजपरिवार के वैभव का वह हिस्सा देख सकेंगे जो अब तक आम पर्यटकों की नजर से दूर ही था.