May 20, 2026
वर्ल्ड

Jet की दुर्घटना में 7 अमेरिकी मारे गए

अमेरिका मे एक और जेट विमान गिरा, सात की मौत

अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में गुरुवार को स्टेट्सविल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एक जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सात लोग मारे गए। एफएए का कहना है कि यह सेसना सी-550 विमान दुर्घटनाग्रस्त होते ही भीषण आग का शिकार हो गया। सातों मृतकों की पहचान हो गई है। आपातकालीन कर्मचारी दुर्घटना के तुरंत बाद रनवे पर पहुंचे, जहां विमान आग में घिरा था। अगली सूचना तक यह हवाई अड्डा अब बंद रहेगा। एजेंसियां दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही हैं। प्राथमिक जांच में पता चला है कि तकनीकी खराबी के चलते आपात लैंडिंग के दौरान यह दुर्घटना हुई। कुछ ही दिन पहले मेक्सिको में भी ऐसी ही दुर्घटना हुई था। नॉर्थ कैरोलिना का यह हादसा छोटे विमानों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है। जांच एजेंसियों की रिपोर्ट से ही यह स्पष्ट होगा कि दुर्घटना का वास्तविक कारण क्या था ।