February 11, 2026
वर्ल्ड

Golden Christmas Tree जर्मनी में सजा

यूं तो दुनिया में क्रिसमस की धूम सभी जगह अपने खास अंदाज में मनती है और क्रिसमस ट्री की सजावट भी सभी की अपनी तरह की ही होती है लेकिन जर्मनी का एक क्रिसमस ट्री पूरी दुनिया के लिए उत्सुकता की वजह बना हुआ है. यह है 63 किलो सोने वाला पेड़. वियना फिलहारमोनिक उन सिक्कों से बनाया गया जो खास कलेक्टर्स एडिशन के हैं. पेड़ 63 किलो का वजन है. म्यूनिख के बुलियन डीलर प्रो ऑरम ने इसे बनाने में दो हजार से ज्यादा सोने के सिक्के इस्तेमाल किए हैं.

इसकी अनुमानित कीमत भले 47 करोड़ रुपए तक बताई जा रही हो लेकिन बनाने वालों का कहना है कि यह सिर्फ दिखाने के लिए है और इसे बेचने के लिए नहीं रखा गया है.