February 16, 2026
देश दुनिया

YouTuber अनुराग निकला सट्‌टेबाज, ईडी का शिकंजा

दुबई में शादी पर हुए खर्च को लेकर आया था ईडी के राडार पर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी व मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी पर कार्रवाई की है। उसके उन्नाव, लखनऊ और नवाबगंज समेत कुल नौ ठिकानों पर छापेमारी के दौरान कई अहम दस्तावेज और करोड़ों की संपत्ति से जुड़े सबूत बरामद किए गए। ईडी की जांच का दायरा दुबई क्रूज़ शिप पर हुई ‘शाही शादी’ तक भी पहुच चुका है। इस शादी के खर्च और इसमें आए सेलिब्रिटीज पहलेी सवालों के दायरे में थे। ईडी अब इस शादी के खर्च, फंडिंग स्रोत की पड़ताल कर रही है। अनुराग पर आरोप है कि उन्होंने अवैध बेटिंग ऐप्स से कमाई की और हवाला से रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश किया। उसके कई लेन-देन संदिग्ध हैं।

ईडी ने बहुत से दस्तावेज जब्त किए हैं और फंडिंग चैनल की जांच की जा रही है। ईडी को शक है कि सट्टेबाजी से मिले पैसे को विदेशों में निवेश दिखाने की कोशिश की गई। एजेंसी अब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए चल रहे अवैध नेटवर्क पर भी नजर रख रही है।