Sunny Deol रो पड़े धर्मेन्द्र के पोस्टर के सामने
‘इक्कीस’ की स्क्रीनिंग पर सनी, सलमान एक साथ
फिल्म ‘इक्कीस’ नए साल की पहली तारीख यानी 1 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। रिलीज से पहले मुंबई में इसकी एक खास स्क्रीनिंग हुई, जिसमें सनी देओल और सलमान खान की मौजूदगी एक साथ ही देखी गई, ये दोनों कलाकार दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को याद करते हुए भावुक हो गए। फिल्म ‘इक्कीस’ में अगस्त्य नंदा, सिमर भाटिया और जयदीप अहलावत के साथ धर्मेंद्र भी हैं। धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर को हुआ था, ऐसे में यह फिल्म उनके परिवार के लिए भावनात्मक महत्व रखती है। स्क्रीनिंग के दौरान जब सनी देओल पहुंचे तो पैपराजी ने उनसे धर्मेंद्र के पोस्टर के साथ पोज देने को कहा तो सनी पिता की तस्वीर को देखकर रो पड़े और कैमरे के सामने मुस्कुराने की कोशिश के बावजूद भावनाएं साफ झलक रही थीं। यह दृश्य वहां मौजूद सभी लोगों के लिए बेहद भावुक क्षण बन गया। वहीं सलमान खान भी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए और उनकी आंखें भी नम दिखीं।
