September 19, 2026
Business Trends

US Trade Deal क्या हो सकेगी 9 जुलाई से पहले

जेनेटिकली मॉडिफाइड फूड को लेकर अटक रही है बातचीत

भारत और अमेरिका के बीच की ट्रेड डील, कृषि उत्पादों पर इम्पोर्ट ड्यूटी को लेकर रुकावट में फंस गई है. अमेरिका ने भारत से अपने जीएम फूड पर इम्पोर्ट ड्यूटी घटाने की मांग की है जबकि भारत का मानना है कि इससे किसानों को बड़ा नुकसान हो सकता है इसलिए वह ड्यूटी घटाने को तैयार नहीं है क्योंकि सस्ते जीएम फूड भारत में आ जाने से भारतीय किसानों की फसलें बिकना मुश्किल होगा. ऐसे में भारत अमेरिका ट्रेड डील अटकी हुई है. इस सब को हल करने के लिए 9 जुलाई से पहले कोई हल निकलना है लेकिन फिलहाल तो इस तारीख तक इस पर फैसला मुश्किल ही लग रहा है. भारत और अमेरिका के बीच के व्यापार समझौते के तहत दोनों देश एक-दूसरे के सामान पर इम्पोर्ट ड्यूटी कम कर व्यापार पर जोर देना चाहते हैं.

भारत अपने टेक्सटाइल, चमड़ा, दवाइयों व इंजीनियरिंग सामान पर जीरो टैक्स की मांग की है, वहीं अमेरिका कृषि और औद्योगिक उत्पादों के लिए भारत से कम इंपोर्ट ड्यूटी की बात कर रहा है. यदि 9 जुलाई तक कोई हल नहीं निकलता है तो अमेरिका भारत के सामान पर अमेरिका 26 प्रतिशत तक शुल्क लगाने वाला है. अमेरिका ने मेडिकल डिवाइसेज पर टैरिफ और डेटा लोकलाइजेशन नियमों में ढील की भी मांग की है.