February 16, 2026
Business Trends

KingFisher के कर्मियों को 312 करोड़ रुपये ED ने दिए

विजय माल्या के पूर्व कर्मचारियों को मिली राहत

विजय माल्या के लंदन में जन्मदिन से पहले हुए जश्न की तस्वीरें सल ही रहीं थीं कि इस बीच ईडी ने बताया है कि उसने किंगफिशर एयरलाइंस के पूर्व कर्मचारियों को लंबे समय से लंबित बकाया के रूप में 312 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। डीआरटी ने कर्मचारियों के मुआवजे को मंजूरी दी थी। इसके बाद ईडी ने पैसा दे दिया। यह धनराशि शेयरों को बेचने से मिली थी, जिसे पहले ईडी एसबीआई को वापस कर दिया था लेकिन अदालत ने निर्देश पर कर्मचारियों के दावे निपटाए गए। किंगफिशर के मालिक विजय माल्या पर लोन की धोखाधड़ी का मामला है जिसके बाद वह लंदन भाग गया। जनवरी 2019 में माल्या को भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। ईडी ने पीएमएलए के तहत माल्या की 5,042 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त किया था। इसके अलावा 1,695 करोड़ रुपये की अन्य संपत्तियां भी जब्ती में हैं। जब्त संपत्तियों की बिक्री से 14,132 करोड़ रुपये मिले। सुरक्षित लेनदारों के दावों पर भुगतानों को प्राथमिकता दी गई।