October 17, 2026
Business Trends

Ambani आठवें नंबर का सबसे धनी परिवार

नंबर एक पर वॉलमार्ट के सबसेक बड़े हिस्सेदार वॉल्टन
ब्लूमबर्ग की एक लिस्ट हर साल सामने आती है जिसमें दुनिया के सबसे अमीर परिवारों की जानकारी होती है, इस साल की इस लिस्ट में अंबानी परिवार को दुनिया का आठवें नंबर का सबसे धनी माना गया है. लिस्ट के अनुसार इस साल इस परिवार की संपत्ति 8.45 लाख करोड़ रुपए से है.

दुनिया के सबसे अमीर परिवार के तौर पर वॉलमार्ट के मालिक वॉल्टन परिवार को रखा गया है. पिछले साल यह परिवार साल दूसरे नंबर पर था. इस परिवार की कुल नेटवर्थ 36.7 लाख करोड़ है. ब्लूमबर्ग लिस्ट में दूसरे नंबर पर यूएई का शाही परिवार रखा गया है जबकि तीसरे नंबर पर कतर का शाही परिवार है. भारत का शापुरजी पैलोन जी मिस्त्री परिवार 23वें नंबर पर है. फ्रांस के हर्मेस परिवार को दुनिया का चौथा सबसे अमीर परिवार माना गया है.