June 13, 2026
और भी

Weather Department ने कहा है कि ये साल अच्छा है

मौसम विभाग ने इस साल के पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि इस बार जून से सितंबर तक मानसून बेहतर होगा. विभाग की मानें तो 104 से 110 फीसदी बारिश का पूर्वानुमान है जो सामान्य से बेहतर है. माना जाता है कि चार महीने के मानसून सीजन में जितनी बारिश होनी चाहिए उससे कुछ ज्यादा ही होगी.9 मार्च को स्काईमेट ने सामान्य मानसून की बात कही थी यानी वह 4 महीने में 96 से 104% के बीच बारिश की संभावना जता चुका था. अब नए मौसम विभाग के अनुमान में कहा गया है कि चार महीने बरसात के बाद यानी सितंबर अंत में मानसून की रफ्तार धीमी रहेगी, लेकिन इससे पहले के अगस्त व सितंबर के पहले पखवाड़े में ही भरपूर हो चुका होगा. मानसून को लेकर एक और अनुमान आखिरी सप्ताह में जारी होगा.