November 19, 2026
Business Trends

SIAM के आंकड़े, छमाही भी अच्छी रही ऑटो सेक्टर के लिए

महाराष्ट्र में पैसेंजर और कमर्शियल वाहन सबसे ज्यादा बिके, दोपहिया-तिपहिया उत्तरप्रदेश में

ऑटोमोबाइल बाजार के दूसरी तिमाही में आंकड़े शानदार रहे हैं।

सियाम की रिपोर्ट बताती है कि जुलाई से सितंबर की छमाही के लिए महाराष्ट्र पैसेंजर और कमर्शियल वाहनों की खरीद के हिसाब से अव्वल प्रदेश रहा वहीं उत्तर प्रदेश में दोपहिया और तिपहिया सबसे ज्यादा बिके। देश में इन छह महीनों में वाहनों की कुल बिक्री 84 लाख यूनिट हुई। भारत में इस छमाही में कुल 13.61 लाख पैसेंजर वाहन बिके, इनमें से 1.65 लाख यूनिट अकेले महाराष्ट्र में बिके। इस दौरान 64.33 लाख यूनिट दोपहिया में से अकेले यृपी में 7.89 लाख यूनिट की बिक्री हुई। इससे पहले अक्टूबर के आंकड़े जारी करते हुए बताया गया था कि एक महीने में पांच लाख कार(एसयूवी सहित) बिकने का रिकॉर्ड बना है।