November 10, 2026
देश दुनिया

Kangana बोलीं सोनिया गांधी रहस्यमयी विदेशी नागरिक

गांधी परिवार में उनके आने के बाद से हुई मौतें और संयोगों पर भी उठाए सवाल

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने सोनिया गांधी की किताब के संदर्भ में कहा है कि सोनिया रहस्यमयी विदेशी नागरिक रही हैं। कंगना ने कहा है कि सोनिया कांग्रेस ही नहीं बल्कि सरकार से भी ऊपर उठकर सरकार चला रही थीं लेकिन गांधी परिवार से जुड़ी कई घटनाएं और संयोग बताते हैं कि कुछ तो रहस्यमय रहा है। सोशल मीडिया पर कंगना ने सोनिया पर कमेंट करते हुए कहा कि फिलहाल ‘हर कोई एनवीडिया हनी ट्रैप पर बात कर रहा है।

मैं इमरजेंसी व पिछले दशकों की भारतीय राजनीति में गांधी परिवार की भूमिका पर रिसर्च करते हुए बात कभी समझ नहीं पाई कि कैसे एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक इस परिवार में आती है, फिर इंदिरा, संजय और राजीव गांधी, जैसे सत्ता के सभी संभावित उत्तराधिकारी मारे जाते हैं। आखिर जो एकमात्र विकल्प बचता है, वह विदेशी नागरिक सोनिया गांधी।’ इतने सारे संयोग एक साथ कैसे हो गए जबकि विदेशी महिला ने विदेशी एजेंडे को बढ़ारही थीं और आतंकवादियों के लिए आंसू बहा रही थीं।