E 100 वाले इथेनॉल मिले पेट्रोल के लिए बदले मानक
ई 85 और ई 100 इथेनॉल मिले पेट्रोल के लिए खुले रास्ते, कंपनियां भी तैयार
केंद्र सरकार ने केंद्रीय मोटर वाहन नियमों में संशोधन की अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके चलते सौ प्रतिशत इथेनॉल मिले हुए पेट्रोल (ई100) के लिए भी रास्ते खुल गए हैं। फ्लेक्स-फ्यूल वाली गाड़ियों के लिए कई कंपनियां तैयार हैं और अब नियमों में भी छूट मिल जाने से आने वाले समय में गाड़ियों में और पेट्रोल की खपत के पैटर्न में काफी बदलाव आना तय है। नए संशोधन के तहत उत्सर्जन प्रावधान अपडेट हुए हैं। एमिशन मानकों में ई 85 के साथ ई 100 को भी शामिल कर लिया गया है। इस अधिसूचना के तहत मौजूदा वाहन मालिकों को गाड़ियों में बदलाव की जरुरत नहीं है। ब्राजील और अमेरिका जैसे देशों में फ्लेक्स-फ्यूल काफी इस्तेमाल होता है। फ्लेक्स-फ्यूल का पारंपरिक पेट्रोल की तुलना में कार्बन फुटप्रिंट काफी कम होता है। इससे निकलने वाले कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी गैसों के उत्सर्जन में भी कमी आएगी।
