October 23, 2026
Business Trends

Sugar Import के लिए समय सीमा दो महीने बढ़ाई गई

पहले 31 अक्टूबर को खत्म हो रही थी समय सीमा अब होगी 31 दिसंबर को

त्योहारों के सीजन के चलते बढ़ रही चीनी की मांग को देखते हुए केंद्र ने टैरिफ रेट कोटा में 10 लाख टन कच्ची चीनी के शुल्क मुक्त आयात की समय-सीमा दो महीने बढ़ा दी है। पहले 31 अक्टूबर को यह लिमिट खत्म हो रही थी लेकिन अब इसकी तारीख 31 दिसंबर होगी। यह कदम तीन उद्देश्यों से लिया गया है जिसमें आपूर्ति में कमी न होने देने, खुदरा कीमतें स्थिर रखने और आयातकों को वैश्विक सौदों के लिए समय देने का लक्ष्य शामिल है। जारी अधिसूचना के अनुसार न 10 लाख मीट्रिक टन के स्वीकृत आयात कोटे में बदलाव किया गया है और न शर्तें बदली गई हैं। यानी 20 अगस्त 2026 की अधिसूचना वाली शर्तें और नियम यथावत रहेंगे। 10 लाख टन का कोटा खोला गया था लेकिन काफी कम चीनी का आयात हो सका। दो महीने की अतिरिक्त राहत से अनुकूल दरों पर अनुबंध का अवसर मिलेगा। इस साल देश का कुल चीनी उत्पादन 306 लाख टन रहने का अनुमान है जबकि खपत लगभग 280 से 285 लाख टन मानी जा रही है यानी घरेलू उत्पादन वार्षिक मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त है।