September 2, 2026
Film

Box Office के सारे रिकॉर्ड तोड़ने पर आमादा है ‘हनुमान अंश’

1.70 करोड़ की लागत से बनी बड़े बजट की फिल्मों को स्क्रीन से उतरवा कर उनकी स्क्रीन हासिल कर ली है

फिल्म हनुमान अंश की कमाई और आक्यूपेंसी को लेकर बॉक्स ऑफिस के ट्रेड जानकार भी चकित हैं। फिल्म नेट कलेक्शन के मामले में जहां 55 करोड़ के पास पहुंच रही है वहीं ग्रॉस कलेक्शन 65 करोड़ तक पहुंच गया है। मजे की बात यह है कि फिल्म का निर्माण महज एक करोड़ सत्तर लाख में किया गया है और इस तरह यदि रिटर्न के हिसाब से देखें तो पता चलता है कि यह अब तक की सबसे बेहतरीन रिटर्न देने वाली फिल्मों में से एक है। हद यह भी है कि इस फिल्म ने सैकड़ों करोड़ के बजट में बनी फिल्मों को स्क्रीन से उतरवा दिया है और उन फिल्मों की स्क्रीन भी अब हनुमान अंश को मिल रही हैं। अपनी ओपनिंग में दस लाख से भी कम का कलेक्शन देने वाली इस फिल्म ने एक बार जोर पकड़ा तो इसकी आंधी में दो सौ करोड़ से ज्यादा की फिल्में भी रास्ता खाली करती गईं और इसने धुरंधर को भी रिटर्न के मामले में पीछे छोड़ दिया है। अब यह फिल्म सौ करोड़ के कलेक्शन की तरफ बढ़ रही है और यदि यह आंकड़ा भी फिल्म छू लेती है तो यह ऐतिहासिक उपलब्धि होगी कि दो करोड़ से भी कम के बजट की फिल्म सौ करोड़ का कलेक्शन कर लाए। फिल्म से उम्मीदें इसलिए भी दिन ब दिन बढ़ती जा रही हैं कि सेलिब्रिटीज से लेकर आम दर्शक तक से इसे बेहतरीन माउथ पब्लिसिटी मिल रही है। इसी कड़ी में कंगना राणावत ने कहा है कि सभी को यह फिल्म देख ही लेनी चाहिए।