August 12, 2026
देश दुनिया

Air India की फुकेट फ्लाइट कांड का पायलट नशे में था

पायलट इतने नशे में प्लेन चला रहा था कि उससे उठते बैठते तक नहीं बन रहा था

चार अगस्त को फुकेट से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट के अचानक झटके खाने और ऊंचाई से 300 फीट नीचे आने से कई यात्रियों के घायल होने वाले मामले में नई जानकारी सामने आई है। दरअसल प्लेन उड़ा रहे पायलट का दूसरा डोप टेस्ट भी पॉजिटिव आया है और वह मारिजुआना के नशे में उड़ान भर रहा था। दूसरी नशे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आने के बाद यह तय हो गया है कि एयर इंडिया का यह पायलट नशे में सवा दो सौ से ज्यादा लोगों की जान दांव पर लगा चुका था। यात्रियों ने अब बताया है कि पायलट केबिन क्रू से भी बदतमीजी कर रहा था और उसकी हरकतें बता रही थीं कि वो नशे में है। बमुश्किल कराई गई लैंडिंग के बाद नीचे उतरा तो वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। पायलट को सीसीटीवी से मॉनिटर किया गया जिसमें भी साफ था कि उससे उठते बैठते भी नहीं बन रहा था। पायलट ने नशे से इंकार किया। पायलट की एक क्रू मेंबर से अनबन थी जिससे सुलह करने के लिए उसने पार्टी दी थी और उसी में उसने नशा किया था। अब एक एक कर अन्य यात्री भी पायलट की हरकतें बता रहे हैं।