Imran Khan को रिहा नहीं किया हालात बेकाबू होंगे
फिर फैली इमरान की मौत की अफवाह
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेटर रहे इमरान खान की आदियाला जेल में मौत की खबरें एक बार फिर उड़ रही हैं हालांकि इससे पहले भी ऐसी बातें सामने आई हैं लेकिन इस बार कहा जा रहा है कि या तो इमरान की सेहत बेहद खराब है या उनकी मौत ही हो गई है। रावलपिंडी में इमरान खान की बहन डॉ उजमा ने कहा कि इमरान की जान पर कोई भी खतरा होता है तो सेना प्रमुख आसिम मुनीर जिम्मेदार होंगे। 76 साल के इमरान 2023 से जेल में हैं। उनकी पार्टी कह रही है कि इमरान के परिवार वालों तक को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है और न इमरान को मेडिकल सुविधाएं दी जा रही हैं। अब पीटीआई का कहना है कि यदि इमरान को जेल से रिहा नहीं किया गया तो शांति व्यवस्था चौपट हो जाएगी और इमरान की अपील भी काम नहीं आ सकेगी। वैसे पिछले दिनों जब इमरान के परिजन उनसे मिले थे तो यह साफ हो गया था कि इमरान लगभग अंधे हो चुके हैं।
